जलालाबाद: तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर कोटेदारों की मीटिंग हुई, उपभोक्ताओं को समय पर केवाईसी करवाने के लिए दिए गए निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद में शुक्रवार दिन के पूर्ति अधिकारी आर्यन मौर्य की अध्यक्षता में कोटेदारों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पूर्ति अधिकारी ने कहा की सभी कोटेदार फरवरी के अंतिम तक सभी कोटा धारकों केवाईसी का कार्य पूर्ण कर ले अन्यथा की स्थिति में उनका राशन कार्ड से नाम निरस्त कर दिया जाएगा