जलालाबाद: जलालाबाद में 302 के आरोपी ने पीड़ित को राजीनामा करने की धमकी दी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी सचिन गुप्ता ने शुक्रवार दिन के 4:00 थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया 30/01/2025 को समय करीब शाम 07:30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था जैसे ही रामगोपाल होटल के पास बरेली रोड कस्बा व थाना जलालाबाद पहुंचा तभी सामने से तारीफ अली उर्फ तारीक अली जान से मारने की धमकी दी है.