🏆 सलूणी प्रीमियर लीग सीजन-1: विधायक डी.एस. ठाकुर की मौजूदगी में ओल्ड भुजगार टीम बनी चैंपियन
सलूणी (चंबा)। ब्लॉक सलूणी के बारौठी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित सलूणी प्रीमियर लीग सीजन-1 पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डी.एस. ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान वाइस चेयरमैन एवं मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
फाइनल मुकाबला तीसा ब्लॉक की ओल्ड भुजगार टीम और चंबा ब्लॉक की सिंघी टीम के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए ओल्ड भुजगार टीम ने सिंघी टीम को 8 विकेट से हराकर सलूणी प्रीमियर लीग सीजन-1 का खिताब अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि विधायक डी.एस. ठाकुर ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में अनुशासन, खेल भावना तथा आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
इस सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी गई।
🏆 ओल्ड भुजगार टीम को चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई!
🎤 Suneel Pahadi
📰 Pahadi News – सुनील पहाड़ी
#SalooniPremierLeague #OldBhujgarChampion #DSThakur #MadanThakur #CricketTournament #Salooni #Chamba #PahadiNews
Chamba, Chamba | Nov 15, 2026