'गद्दी' शब्द हटाने पर भड़का समुदाय! डॉ. महेंद्र सिंह ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
धर्मशाला में हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने सरकार से मांग उठाई है कि गद्दी समुदाय के नाम से 'गद्दी' शब्द न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि गद्दी एक समुदाय है, जिसकी अपनी अलग सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान है। शीतकालीन विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाने और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
#धर्मशाला #गद्दीसमुदाय #हिमालयनगद्दीयूनियन #महेंद्रसिंह #गद्दीपहचान #हिमाचलप्रदेश #HimachalNews #ChambaExpress