प्रयागराज: मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुई भगदड़ के मामले में जांच कर रही आयोग की टीम ने ICCC सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की
प्रयागराज के महाकुंभ में बीते 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुई भगदड़ के मामले में न्यायिक आयोग की टीम का गठन किया गया है,जबकि आज सोमवार को एक बार फिर आयोग की टीम प्रयागराज पहुंची,जहां पर आई ट्रिपल सी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की गई है,एडीजी जोन प्रयागराज भानु भास्कर ने बताया कि एक-दो दिन बाद आयोग की टीम फिर प्रयागराज पहुंचेगी।