प्रयागराज: महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूलने वाली करीब दो दर्जन गाड़ियों को किया गया सीज
प्रयागराज के महाकुंभ में लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,ऐसे में कई स्थानों पर बाइकर्स गैंग द्वारा श्रद्धालुओं से मनमाना किराया वसूला जा रहा है,जिसकी शिकायत लगातार मिल रही है,आज सोमवार को पुलिस टीम द्वारा बाइकर्स गैंग पर बड़ी कार्यवाही की गई है,जिसमें करीब दो दर्जन दो पहिया वाहनों को सीज किया गया है।