प्रयागराज: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परिवार के साथ पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई
आज सोमवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पवित्र त्रिवेणी के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई है,उन्होंने कहा आज महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर सपरिवार त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है,जहां पर पावन संगम में स्नान कर उन्होंने महाकुंभ की आध्यात्मिक चेतना का अनुभव किया, इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया है।