प्रयागराज: महाकुंभ के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने परिवार के साथ पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई
प्रयागराज के संगम तट पर लगातार देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं, ऐसे में गणमान्य अतिथियों का भी आगमन लगातार हो रहा है,आज सोमवार को मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन पूरे परिवार के साथ महाकुंभ नगर पहुंची,जहां पर उन्होंने पवित्र त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाई है।