प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा दी जा रही है
महाकुंभ मेले में देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच रहे हैं,ऐसे में रेलवे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है,महाकुंभ में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सुगम यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है,आज सोमवार का एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें देखा जा रहा है प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।