*JPU में शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ AISA का अनिश्चितकालीन हड़ताल 2023-27, 2024-28 और 2025-29 सत्रों की मार्कशीट और 68 क्रेडिट रद्द होने तक जारी रहेगा आंदोलन*
छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) की घोर लापरवाही और छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) ने विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल संगठन का साफ कहना है कि जब तक छात्रों की प्रमुख मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
आइसा के छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्नातक के चार वर्षीय पाठ्यक्रम (CBCS) के तहत आने वाले विभिन्न सत्रों के छात्र-छात्राएं भारी मानसिक और शैक्षणिक संकट झेल रहे हैं। परीक्षाएं समय पर न होना और परिणाम घोषित होने के बावजूद अंक तालिका (Marksheet) न मिलना अब JPU की पहचान बन चुका है।
मुख्य मुद्दे और मांगें:
2023-2027 सत्र की मार्कशीट: इस सत्र के छात्रों की परीक्षाएं होने के बावजूद उन्हें मार्कशीट के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य अंधेरे में है।
2024-2028 सत्र की मार्कशीट: 2024-28 सत्र के परिणामों और मार्कशीट वितरण की प्रक्रिया में हो रही देरी को तुरंत दूर किया जाए।
2025-2029 सत्र की मार्कशीट: 2025-29 सत्र के छात्रों के परिणामों और मार्कशीट से संबंधित मामलों का शीघ्र पारदर्शी निपादन किया जाए।
68 क्रेडिट (Credit Block) नियम को पूरी तरह समाप्त करना: बिना किसी पूर्व तैयारी और स्पष्ट नीतियों के थोपी गई 68 क्रेडिट की अनिवार्यता छात्रों के लिए एक बड़ी बाधा बन चुकी है। इस तुगलकी फरमान को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाए।
आइसा नेताओं ने कड़े शब्दों में कहा, "विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के भविष्य को मजाक बना दिया है। सत्र 2023-27, 2024-28 और 2025-29 के छात्र-छात्राएं केवल मार्कशीट के अभाव में आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो रहे हैं। वहीं 68 क्रेडिट के नियम ने हजारों छात्रों को प्रमोट होने से रोक रखा है। जब तक तीनों सत्रों की मार्कशीट उपलब्ध कराने और 68 क्रेडिट के नियम को खत्म करने पर लिखित आदेश जारी नहीं होता, हड़ताल खत्म नहीं होगी।"
आइसा ने विश्वविद्यालय के तमाम छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे अपने हक की इस लड़ाई में आगे आएं और इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाएं।
आइसा जिला अध्यक्ष
कुणाल कौशिक
9798200453
आइसा जिला सचिव
विकाश कुमार
6205845758
#JPU #saran #bihar
Chapra, Saran | Sep 8, 2026