जमुई: जमुई जेल में हत्या मामले में डेढ़ साल से बंद कैदी की इलाज के दौरान कैदी वार्ड में हुई मौत
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 जमुई जेल में हत्या के एक मामले में डेढ़ साल से बंद कैदी की बुधवार की शाम 5 बजे इलाज के दौरान कैदी वार्ड में उसकी मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान सोनो प्रखंड क्षेत्र के दुबेडीह गांव निवासी अयोध्या यादव का 55 वर्षीय पुत्र राधे यादव के रूप में की गई है। मृतक कैदी का पुत्र अगस्त यादव ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।