किशनगंज: कर्णपुरा गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 104 मरीजों का किया गया उपचार, निशुल्क दवाइयां भी की गई वितरित
किशनगंज संकल्प सोसायटी मामोनी की ओर से एसबीआई के सहयोग से कर्णपुरा गांव के सी किड सेंटर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे मिला। संकल्प सोसायटी के चेयरमैन नंदकिशोर शर्मा व सचिव महेश बिंदल ने बताया कि शिविर में 104 मरीजों का निशुल्क उपचार कर दवा वितरित की।