हरिद्वार: कांग्रेस ने भाजपा के बाद रोड धर्मशाला से जारी किया अपना संकल्प पत्र
नगर निगम चुनावों में 23 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया था जिसके जवाब में रविवार को कांग्रेस ने भी अपना संकल्प पत्र जारी किया। रोड धर्मशाला में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा की कॉरिडोर का विरोध और जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड से वापस लेना उनके बड़े संकल्प हैं, जिसे वे हर हाल में पूरा करेंगे।