हरिद्वार: निकाय चुनाव में सक्रिय हुआ आबकारी महकमा, सभी ठेकों को रोजाना स्टॉक का ब्यौरा देना होगा
निकाय चुनाव के दौरान आबकारी महकमा भी सक्रिय हो गया है। शनिवार शाम 5 बजे करीब जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला ने अपने रौशनाबाद स्थित कार्यालय में जानकारी दी कि जिले के सभी देशी, अंग्रेजी और बीयर के ठेकेदारों को रोजाना स्टॉक का ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा। निकाय चुनावों में प्रत्याशी शराब ना बांटें, इसीलिए विभाग द्वारा ये निर्देश जारी किए गए हैं।