हरिद्वार: बीएसएनएल कार्यालय के बाहर अवैध शराब बेचते हुए एक तस्कर गिरफ्तार, बरामद हुए 102 टेट्रा पैक देसी शराब
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने बीएसएनएल कार्यालय के बाहर से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमन है जो बिलेश्वर का रहने वाला है और बीएसएनएल कार्यालय के बाहर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 102 टेट्रा पैक भी बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।