हरिद्वार: भूपतवाला और खड़खड़ी में पुलिस और PAC ने सड़कों पर उतकर निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी हिदायत
नगर निकाय चुनाव की आगामी 23 जनवरी को होने वाली मतदान तिथि के पहले संवेदनशील क्षेत्र खड़खड़ी और भूपतवाला में पुलिस और PAC सड़कों पर उतर चुकी हैं। शनिवार शाम 4 बजे करीब दोनों क्षेत्रों में पुलिस और PAC ने गश्त कर लोगों को आचार संहिता के पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखना की हिदायत दी। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में ये मार्च निकाला गया।