हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने सभी कोतवाली और थानों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
SSP परमेंद्र डोभाल ने जिले भर के सभी कोतवाली और थाना प्रभारी को निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। शनिवार रात 9 बजे करीब जानकारी देते हुए SSP कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान कोई हिंसा नशा तस्करी और अपराध की घटना ना हो इसके लिए सभी को कड़े निर्देश दिए गए।