हरिद्वार: ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी चौक-चौराहों पर लगाए श्राइन बोर्ड, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसएसपी ने दिए निर्देश
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं कि शहर के तमाम चौक चौराहों पर श्राइन बोर्ड लगाए जाएं। एसएसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर जगह जगह श्राइन बोर्ड लगाने का काम किया। एसएसपी ने बताया कि श्राइन बोर्ड से श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ेगा, उन्हें गंतव्य तक जाने में आसानी होगी।