बिल्हौर: बिल्हौर ब्लॉक परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
बिल्हौर ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी दिनेश वर्मा और ब्लाक प्रमुख मनोरमा कठेरिया,एडीओ पंचायत भीष्मनारायन की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर 12 बजे संविधान दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मचारी, और पंचायत अधिकारियों ने भाग लिया।