बिल्हौर: बिल्हौर में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, श्रद्धांजलि दी गई बाबा साहेब को
संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 2 बजे बिल्हौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।