बिल्हौर: मोहद्दीनपुर से नानामऊ घाट पर सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल
बिल्हौर थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर से नानामऊ घाट पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे चार बाइक सवार गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना सड़क पर बने गड्ढों के कारण हुई। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।