मिल्कीपुर: अयोध्या के मकान में लगी आग, बोलेरो, स्प्रे मशीन और 12 बोरी धान जलकर राख
अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक मकान में लगी आग में बोलेरो, बड़ी स्प्रे मशीन और 12 बोरी धान जल गए। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर खिड़की से तेल डालकर आग लगाने की आशंका जताई।