थाना इनायत नगर क्षेत्र के कुचेरा बाजार में शाहगंज मोड़ के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी थी। घटना में तीनों युवक घायल हो गये थे। गुरुवार अपराह्न एक बजे घायल नरेंद्र कुमार पाल की मौत की खबर मिलते ही अहिरौली सलोनी गांव में मातम पसर गया। घटना में घायल अन्य दो युवकों का मेडिकल कॉलेज दार्शन नगर में इलाज चल रहा।