घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास की बताई जा रही। रायबरेली अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठे गांव पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा हो गया। रायबरेली की ओर से अयोध्या की तरफ जा रही गिट्टी लदी ट्रेलर में, पीछे से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।