थाना इनायतनगर क्षेत्र में सोमवार रात एक प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। ईंट गांव निवासी संजय सिंह को उस समय गोली मार दी गई, जब वे एक प्रीतिभोज में शामिल होने पहुंचे थे। घटना रात 10बजे के आसपास की बताई जा रही। जैसे ही संजय सिंह एक स्कॉर्पियो वाहन में बैठने लगे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।