देवबंद: चेकिंग के दौरान वारंटी गिरफ्तार, धोखाधड़ी समेत 5 धाराओं के मुकदमे में था आरोपी, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने चेकिंग और दबिश के दौरान एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।