लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने एक शराब तस्कर और 10 शराबियों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 4:09 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में विभिन्न जगहों से एक शराब तस्कर एवं 10 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय सूर्यनारायण घाट से 9.6 लीटर महुआ शराब के साथ मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के रहने वाले रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय इंग्लिश मोहल्ला से 3 शराबी गिरफ्तार हुए.