Public App Logo
राज्यसभा सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर आज भाजपा नेता माधोराम चौधरी व किसान मोर्चा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन खीचड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर आवास पर मुलाकात करके बधाई व बढ़ाशुभकामनाएं दी। माधोराम चौधरी व रामकिशन खीचड़ ने कहा सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाना उनकी वर्षों की त्याग, तपस्या, संगठन निष्ठा, समर्पण व अथाह परिश्रम का परिणाम है, वर्षों की अविरल मेहनत का ही परिणाम है कि किसान के बेटे को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। किसान बिरादरी का नेतृत्व करने वाले पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाना राजस्थान व देश के किसानों के लिए गौरव व खुशी का ऐतिहासिक क्षण है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन व केंद्रीय नेतृत्व है का बहुत-बहुत आभार व साधुवाद की किसान के बेटे को राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी, ऐसा केवल भाजपा में ही संभव है, जहां किसान के बेटे को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूनियां के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से अंतिम छोर पर गांव, ढाणी में बैठे 36 कोम व सभी वर्गों में खुशी की लहर है कि आमजन व कार्यकर्ताओं के चहते को इतनी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पूनियां को प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय महामंत्री व पंजाब संगठन प्रभारी बनाएं जाने पर किसानों के प्रतीक हल, वीर तेजाजी महाराज की तस्वीर भेंट करके व मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया, इस दौरान जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, डॉ सोहन चौधरी, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवा, भाजपा नेता प्रकाश लाडवा, बन्नाराम बाना, रामस्वरूप सोलंकी, किसान नेता महेंद्र भींचर, जिला परिषद सदस्य नानूराम मेघवाल, किशोर चौधरी, राजूराम खीचड़, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे। - Didwana News