मूंडवा: खजवाना में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन
Mundwa, Nagaur | Sep 27, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के खजवाना गांव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की और से चलायें जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान हर बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने को लेकर बूथ अध्यक्षो को निर्देशित किया गया।