मूंडवा: कुचेरा कस्बे में ई मित्र से खाते में ₹50 हजार डालकर युवक बिना पैसे दिए हुआ फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Mundwa, Nagaur | Sep 24, 2024 कुचेरा कस्बे में मंगलवार को एक युवक द्वारा ई मित्र संचालक के साथ फ्रोड करने का मामला सामने आया। युवक ई मित्र संचालक से अपने ही खाते में 50 हजार रूपए डलवाकर ई मित्र संचालक को बिना रूपए दिए ही वहां से निकल गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब युवक की तलाश की जा रही है।