मूंडवा: रूण गांव में होटल मालिक व कर्मचारियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mundwa, Nagaur | Sep 25, 2024 कुचेरा थाना क्षेत्र के रूण गांव में 22-08-2024 को होटल मालिक व कर्मचारियो के साथ मारपीट करने व होटल में तोड़फोड़ करने तथा लूटपाट करने के मामले में कुचेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी विकास व प्रमेश को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो कैंपर गाड़ी व एक पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।