मूंडवा: खरनाल गांव के दौरे पर रहे नागौर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरेंद्र मिर्धा, वीर तेजाजी महाराज मंदिर में किए दर्शन
Mundwa, Nagaur | Sep 23, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के खरनाल गांव के दौरे पर रहे नागौर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरेंद्र मिर्धा। इस दौरान खरनाल स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर वीर तेजाजी महाराज मंदिर विकास समिति की और से नागौर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरेंद्र मिर्धा का साफा पहनाकर स्वागत किया।वहीं नागौर विधायक ने आमजन की समस्या सुनी।