मूंडवा: कुचेरा थाने में किसानों ने कृषि उपज मंडी के एक दुकानदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया
Mundwa, Nagaur | Sep 26, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कृषि उपज मंडी में दुकान कर रहे दुकानदार के खिलाफ किसानों ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इस दौरान किसानों ने बताया कि निंबड़ी चांदावता निवासी राजेंद्र कुमार नाहर व उसका पुत्र अनिल कुचेरा कृषि उपज मंडी में दुकान करता है। एक साल पहले उसे लाखों रूपए का अनाज बेचा था। रूपये देने का कोल आया तो यहां से दुकानदार फरार हो गया।