शाजापुर: सुनेरा यादव होटल के पास मवेशी सामने आने से बाइक सवार घायल हो गया,जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:आवारा मवेशी के सामने आ जाने पर बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महूपुरा निवासी आजाद खां बाइक से शाजापुर आ रहा था, तभी सुनेरा यादव होटल के पास बाइक के सामने अचानक से आवारा मवेशी आ गया जिससे आजाद घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।