*चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 लपके गिरफ्तार*
*क्यूआरटी, किला चौकी एवं कोतवाली चित्तौड़गढ़ की स्पेशल टीम ने की संयुक्त कार्रवाई*
#चित्तौड़गढ़, 10 अक्टूबर 2026। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार क्यूआरटी, किला चौकी तथा कोतवाली चित्तौड़गढ़ की स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय 6 लपकों को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा पर्यटन स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला पुलिस द्वा�