"तुमने वोट नहीं दिया रोड-लाइट नही लगेगी" कहने वाले सरपंच को जनता ने दिखाया आईना, वोट मांगने पहुंचा तो झेलना पड़ा भारी विरोध
शंभूपुरा गांव को 7 साल तक विकास से वंचित रखने का आरोप, शंभूपुरा में पूर्व सरपंच अजय चौधरी का ग्रामीणों ने किया विरोध
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
शंभूपुरा। कहते हैं राजनीति में जनता सब याद रखती है। कुछ ऐसा ही नजारा शंभूपुरा पंचायत में देखने को मिला। जब पूर्व सरपंच अजय चौधरी 7 साल बाद फिर से सरपंच उम्मीदवार के तौर पर वोट मांगने पहुंचा, तो ग्रामीणों ने कड़ा विरोध उन्हें बैरंग लौटा दिया, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि 7 साल पूर्व अजय चौधरी ने सरपंच बनते ही शंभूपुरा गांव के उन परिवारों और मोहल्लों से भेदभाव शुरू कर दिया था, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया था ओर चुनाव में साथ मे नही थे। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच बनते ही अजय चौधरी ने खुलेआम कहा था "तुमने मुझे वोट नहीं दिया, तुम्हार