Public App Logo
पीलीभीत, बरखेड़ा | 15 अगस्त 2026। बरखेड़ा नगर पंचायत में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर सभासदगण और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और बरखेड़ा को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही नगर को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सकता है। रिपोर्टर — अवध किशोर जनपद — पीलीभीत दिनांक — 15/08/2026 . . . . #Pilibhit #PilibhitNews #Barkhera #BarkheraNews #IndependenceDay - Fatehabad News