*एडीसी ने अनाज मंडी का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा
किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
एडीसी राहुल मोदी ने शुक्रवार को अनाज मंडी रेवाड़ी का दौरा किया और बाजरा खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से खरीद करने तथा उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल की समय पर खरीद, उठान और भुगतान हो, इसी लक्ष्य को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों के अधिकारी कार्य करें। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं चौक चौबंद हों। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीसी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मंडी में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके साथ उन्होंने मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अटल कैन्टीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी रखें और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
------
Rewari, Rewari | Oct 9, 2026