बिंदकी: जोनिहा-ललौली मेन रोड से कटरा नरैचा मार्ग के नवीनीकरण में हो रही भारी अनियमितताओं को लेकर विधायक से की गई शिकायत
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा-ललौली मेन रोड से कटरा नरैचा मार्ग का शुक्रवार को दिन में 1 बजे नवीनीकरण हो रहा था। तभी ग्रामीणों ने देखा कि सड़क बनाने में भारी धांधली हो रही है। इसको लेकर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह जैकी से शिकायत किया। जिस पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया की सड़क ठीक से बनाई जाए।