मुज़फ्फरनगर: मीनाक्षी चोक पर कार ने यातायात पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल घायल, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया
शहर के मीनाक्षी चौक पर स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार में सवार एक आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन मौके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने कार चालक को मौके पर ही धर दबोच लिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए उसकी कार को भी पुलिस जब्त कर लिया गया है।