#निरंकुश शासन क्या होता है, उसका एक सबूत देखिये...
वीडियो में जो सख्स हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता दिख रहा है, उनका नाम करिया है। करिया राजभर समुदाय से आते हैं, दिहाड़ी मजदूर है। करिया घबराए हुए हैं। करिया को पता ही नहीं है कि 4 दिन पहले पुलिसवाले उन्हें क्यों 45 किमी दूर गाजीपुर क्यों ले गए थे, वहाँ उनका फिंगरप्रिन्ट क्यों लिया गया? क्या उनके ऊपर कोई केस हुआ है? या उन्होंने कोई अपराध किया है, वह अपराध क्या है? कुछ पता नहीं। पुलिस अपने साथ ले गयी, फिंगरप्रिंट लिया और फिर घर छोड़ दिया। करिया का रो-रो कर बुरा हाल है कि कुछ गड़बड़ हो सकता है।
मामला कुछ इस तरह से हुआ है। करवाचौथ वाले दिन करिया अपनी मोटरसाइकिल से सिधौना आए। एक जान-पहचान वाले पुलिसकर्मी ने करिया से दारू पिलाने को कहा। पहले तो करिया ने मना किया, फिर पुलिस वाले के कहने पर एक पौवा ले लिया। फिर पुलिस वाला करिया को चौकी ले गया। वहां पुलिसवाले ने खुद एक पैग लिया और करिया के ऊपर दारू छिड़क दिया। इतने में दरोगा साहब आ गए। दरोगा जी पहले करिया को थाने ले गए, फिर अगले दिन 45 किमी दूर गाजीपुर ले गए, जहाँ करिया का फिंगरप्रिंट लिया गया। क्यों, कुछ पता नहीं। उसके अगले दिन फिर पुलिसवाले का फोन आया कि वो आकर दरोगा साहब का गेहूं का बोरा लदवा दे और अपनी मोटरसाइकिल ले जाये। करिया ने वैसा ही किया।
तब से करिया इधर-उधर घबराया फिर रहा है, जो मिल रहा है, उससे हाथ जोड़कर विनती कर रहा है। वह रोये जा रहा है। उसे समझ ही नहीं आ रहा है कि उसने किया क्या है और उसका फिंगरप्रिंट क्यों लिया गया है?
करिया किसी अनहोनी से डरा हुआ है...
करिया गाजीपुर जिले के सैदपुर तहसील के थाना खानपुर के भीतर आने वाले रामपुर गांव के रहने वाले हैं।
#ghazipurpolice #DM_Ghazipur #Ghazipur