छतरपुर के घुवारा-भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पुतरी खेरा में आज उस समय दहशत फैल गई जब आबादी वाले इलाके में करीब 15 फीट लंबा और 25 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया।अजगर को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प मित्र अमर सिंह लोधी को दी।,सूचना मिलते ही अमर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।,बाद में वन विभाग की मदद से उस अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।