गिरिडीह: सदर प्रखंड के जसपुर और फुलची पंचायत में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के लिए शिविर लगाया गया
सदर प्रखण्ड के जसपुर पंचायत एवं फुलची पंचायत में सोमवार को 4 बजे तक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर शिविर लगाया गया।यहां विभिन्न विभागों की और से स्टॉल लगा कर लोगों को सरकार की महात्कांची योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। मौके पर विभिन्न योजनाओं को लेकर आवेदन भी प्राप्त किए गए।