गिरिडीह: गांवा के गडगी में गोतिया विवाद में जुलेमा खातून समेत कई लोग घायल, तीन का इलाज अस्पताल में जारी
गांवा थाना क्षेत्र के गडगी निवासी जुलेमा खातून सहित इनके परिवार के आधा दर्जन लोगों को गोतिया लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को 12 बजे तीन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। सदर अस्पताल में जुलेमा इनका बेटा एजाज और आजाद इलाजरत है। बताया गया कि मरीना खातून का तीन पुत्र है। 9 डिसमिल का एक जमीन प्लाट है।