गिरिडीह: अधिवक्ता संघ चुनाव: स्क्रूटनी पूरी, 41 प्रत्याशी मैदान में, विजय कुमार सिन्हा का नामांकन निरस्त
गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर जारी सरगर्मी के बीच सोमवार को 4 बजे तक हुई स्कूटनी के बाद कुल 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। स्कूटनी के दौरान ज्वॉइंट सेक्रेटरी एडमिनिस्टेशन पद पर विजय कुमार सिन्हा नामक प्रत्याशी का नामांकन रिजेक्ट किया गया है। वे एआईबी की परीक्षा पास नही किए थे, जिसके कारण उनका नामांकन रिजेक्ट कर दिया गया।