गिरिडीह: गांडेय: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कुंडलवादह समेत अहिल्यापुर पंचायत में शिविर का आयोजन
आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सोमवार की सुबह 10 बजे से गांडेय प्रखंड के कुंडलवादह समेत बदगुन्दा, पर्वतपुर व अहिल्यापुर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांडेय विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन चारों पंचायत में लगें शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया।