गिरिडीह: बिरनी के गादी गांव में हाथियों के हमले से दो लोगों की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
हाथियों की चपेट में आकर बिरनी के गादी गांव में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार को 1 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतकों की पहचान बिरनी प्रखंड के गादी पंचायत की निवासी बासुदेव पंडित की पत्नी शांति देवी व बासुदेव पंडित के पुत्र बोधी पंडित के रुप में की गयी।