गिरिडीह: संतुरपी जंगल में ट्रक ड्राइवर की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बगोदर थाना क्षेत्र के संतुरपी जंगल में हुई ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को 3 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।जेल भेजने से पहले आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।18 नवंबर को ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।जांच में खुलासा हुआ कि यह मामला ट्रक लूटकर ड्राइवर धीरज कुमार यादव की हत्या का है।