घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो वायरल, युवती बोली- अपनी मर्जी से आई हूं साथ
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कहती नजर आ रही है। वीडियो में युवती पुलिस और अपने परिजनों से प्रेमी के परिवार को परेशान न करने की अपील भी कर रही है। प्रेमी-प्रेमिका का यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरा मामला जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
#jalaunnews #jalaunpolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 26, 2026