गुमला: चोरी के आभूषण के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 15 चांदी के सिक्के व सोने के जेवरात बरामद
Gumla, Gumla | Sep 28, 2026 गुमला थाना पुलिस ने चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में इस्लामपुर चौक पंजाबी गली निवासी 26 वर्षीय शोएब अंसारी, राजा कॉलोनी निवासी आदिल अंसारी और पालकोट रोड निवासी अजीत कुमार सोनी शामिल हैं।